Saturday, September 4, 2010

nothing is impossible anand: युवा चेतना

nothing is impossible anand: युवा चेतना: "युवा वे हैं जिन्होंने, क्रांति के इतिहास रच डाले. युवा वे हैं जिन्होंने,शत्रु के छक्के छुड़ा डाले. युवा चेतना फिर नई क्रांति कर दो. बढ़ो राष..."

युवा चेतना

युवा वे हैं जिन्होंने, क्रांति के इतिहास रच डाले.
युवा वे हैं जिन्होंने,शत्रु के छक्के छुड़ा डाले.

युवा चेतना फिर नई क्रांति कर दो.
बढ़ो राष्ट्र में फिर नया जोश भर दो.

नए निर्माण के जौहर

उठो तुमको धरित्री का नया श्रृंगार  करना है .
उठो तुमको विमल कर्त्तव्य का भंडार  भरना है.
उठो तुमको नए संकल्प की भेरी बजाना है.
उठो तुमको नए निर्माण के जौहर  दिखाना है.